विश्व वेटलैण्ड्स दिवस कार्यक्रम में पहुचे मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव

इंदौर। विश्व वेटलैण्ड्स दिवस 2024 का इस वर्ष का मुख्य कार्यक्रम इंदौर के रामसर साइट सिरपुर में शुक्रवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे एवं रामसर सचिवालय की महासचिव डॉ. मुसोन्दा मुम्बा मौजूद रही।
रामसर सचिवालय की महासचिव डॉ. मुसोन्दा मुम्बा ने कहा की मैं पहली बार भारत आई और मुझे इंदौर आने का मौका मिला। इंदौर आकर मुझे बहुत खुशी हुई। यह बहुत प्यारा शहर है। भारत से दुनिया को सीखना चाहिए। कैसे प्रकृति संरक्षण किया जाता है। जल्द ही इंदौर वेटलैंड सिटी बनेगा। इंदौर वेटलैंड प्रोजेक्ट के तहत बहुत अच्छा काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की 200 से ज्यादा देशों में सिर्फ भारत ही वह देश है भारत को माता कहता है। प्रकृति संरक्षण की शुरुआत हमारे धर्म से ही हो जाती है। समय के साथ हुए बदलावों ने हमारे तालाबों और जल स्रोतों को दूषित किया लेकिन अब नहीं जागे तो देर हो जाएगी।
कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यावरण एवं वन मंत्री नागर सिंह चौहान, पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी एवं स्थानीय विधायक मालिनी गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की भी उपस्थिति रही।
सिरपुर में विश्व वेटलैण्ड्स दिवस के आयोजन के अवसर पर देश के सभी राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण के अधिकारी, वैज्ञानिक तथा देश की 80 रामसर साइट्स के प्रबंधक सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ सम्मिलित हुए।

 

Next Post

प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार की रात गोरा बाजार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गोराबाजार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक उर्मेलेश ओझा ने रिज रोड निवासी संदीप यादव से ज़मीन के एक मामले की […]