डिंडौरी जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक व जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत डिंडौरी जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी से पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्र गुदुम बाजा के साथ नशा मुक्ति रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर के काउंसलर बच्चु नाथ चौहान, ऋतु सेन, कोतवाली थाना प्रभारी (निरी) दुर्गा प्रसाद नगपुरे, यातायात थाना प्रभारी (आरआई) सुभाष उईके, प्रभारी रक्षित निरीक्षक कुंवर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
वही, रैली के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशे के दुष्परिणाम जैसे आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं आमजन से नशे के विरुद्ध सहयोग की अपील की गई।
इसी तरह जिले के मेंहदवानी थाना, बजाग थाना, गाड़ासरई थाना, समनापुर थाना, शहपुरा थाना एवं विक्रमपुर चौकी क्षेत्र में भी नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गए।
मेंहदवानी थाना अंतर्गत ग्राम गुझियारी के साप्ताहिक बाजार में पुलिस के द्वारा 40-50 ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम तांतर, कांदावानी एवं धुरकुटा में ग्रामीणों को नशा त्यागने एवं नशा मुक्त समाज बनाने की पुलिस टीम के द्वारा शपथ दिलाई गई।
गाड़ासराई पुलिस के द्वारा गाड़ासराई के बस स्टैंड में ऑटो चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने और नशे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।
समनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भालू चूहा में स्कूली छात्रों एवं ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा नशा मुक्त गांव बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई।
नशा मुक्ति अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रयपुरा में छात्रों एवं शिक्षकों को शहपुरा पुलिस के द्वारा नशा न करने की सलाह दी गई और जागरूकता दिलाई गई।
वही, विक्रमपुर चौकी पुलिस के द्वारा नागरिकों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया।
बता दे कि जिलेभर में चलाए गए इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराना और समाज में नशा मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए जनसहयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

Next Post

सड़क निर्माण को लेकर एनएच 46 पर महिलाओ ने किया चक्काजाम, सड़क के दोनों छोर पर लगी वाहनों की कतार

गुना। रविवार को चांचौड़ा के एनएच-46 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अरनिया के अंतर्गत सागर की महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिलाएं ट्रकों के सामने सड़क पर बैठ गई। महिलाओ का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद पक्का रास्ता नहीं बना। बारिश में कीचड़ […]