नगर निगम के सभापति बने रिंकू विज भाजपा को 44 तो कांग्रेस को मिले 34 वोट

दो दिन से शहर में चल रहे नगर निगम अध्यक्ष के लिए लुका छुपी का खेल समाप्त हो गया है। नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के रिंकू विज ने जीत दर्ज की है। नगर निगम अध्यक्ष के उम्मीदवार रहे रिंकू विज को 44 वोट मिले। वहीं विपक्ष के कांग्रेस उम्मीदवार अयोध्या तिवारी को 34 वोट मिले हैं। जबकि वोटिंग में एआईएमआईएम के दो पार्षदों ने हिस्सा ही नहीं लिया। हालांकि कांग्रेस को 7 अन्य पार्षद का भी समर्थन मिला हैं। जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार को 34 वोट मिल सके। अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया|
जीत के बाद नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज का कहना है यह जीत सभी की जीत है। मेरे ऊपर सदन को बेहतर तरीके से चलाने की अब अहम जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन में निष्ठापूर्वक करूंगा। साथ ही सदन के सभी पार्षदों व महापौर के सहयोग से हम जबलपुर शहर को विकास के पथ पर आगे ले जाने कोई भी कसर नही छोड़ेंगे।

इधर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि भाजपा के लोगों ने पार्षदों को होटल में नजरबंद करके अच्छा नहीं किया यदि उनके द्वारा बातचीत की जाती तो अध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से हो जाता कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करती लेकिन भाजपा के लोगों ने ऐसा नहीं किया |

Next Post

नगर निगम में हुआ अपील समिति का चुनाव

नगर निगम में बुधवार को अध्यक्ष के साथ-साथ अपील समिति के चुनाव की हुए अध्यक्ष के पद के लिए जहां रिंकू विच को चुना गया वहीं अपील समिति में 4 लोगों का निर्वाचन हुआ अरुणा संजय साहू रेणु राकेश गोरी डॉक्टर सुभाष तिवारी और गार्गी यादव अपील समिति के सदस्य […]