डिण्डौरी जिले में गणेशोत्सव सम्पन्न, अनंत चतुर्दशी पर निकले चल समारोह, श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

DR. SUMIT SENDRAM

डिण्डौरी। जिले में गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी सहित समूचे ग्रामीण अंचल और नगर क्षेत्रों में गली-गली, मोहल्लों और मंदिरों में विराजे गजानन को भव्य चल समारोह के साथ विदा किया गया। सुबह से ही ढोल-नगाड़ों की […]

भारी बारिश से 50 से अधिक गांव में अलर्ट, ग्वालियर संभाग के कई इलाके जलमग्न, फसलों को भारी नुकसान

DR. SUMIT SENDRAM

भिंड। ग्वालियर संभाग में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। मुरैना व शिवपुरी के डैम से लगातार पानी छोड़ने के कारण क्वारी और सांक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला प्रशासन ने नदी […]

शहडोल एसपी का नया प्रयोग, पुलिस अब सुनेगी क्यूआर कोड से शिकायत

DR. SUMIT SENDRAM

शहडोल। जिले की आम जनता की ही नहीं, अब पुलिस कर्मियों की शिकायत एवं समस्याओं का समाधान क्यूआर कोड के माध्यम से होगा। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक और नया प्रयोग किया है, जिसमें पुलिस कर्मी क्यूआर कोड से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। अभी 950 पुलिस कर्मियों के […]

शिप्रा नदी में कार गिरने से उन्हेल टीआई और एसआई की मौत, नदी के तेज बहाव में महिला आरक्षक की तलाश जारी

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। शनिवार रात 9:30 बजे शिप्रा के बड़े पुल से एक कार नीचे नदी में गिर गई थी। कार में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और एक महिला आरक्षक आरती पाल बैठे थे। 11 घंटे चले रेस्क्यू के बाद रविवार सुबह टीआई अशोक शर्मा का शव मंगलनाथ क्षेत्र […]

घर में पत्नी की संदिग्ध मौत, बाहर लटकता मिला पति का शव, मृतका पत्नी के गले पर मिले चोट के निशान

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। पत्नी के इलाज के लिए रतलाम से भोपाल आए दंपति की मौत से मिसरोद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पत्नी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। जबकि, उसकी मौत के बाद घर से बाहर निकले पति ने एक पेड़ से फांसी लगा ली। पत्नी के गले […]

सिंहस्थ महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा-आवास-भोजन पर सरकार का फोकस, एआई से भी होगा भीड़ पर नियंत्रण

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। इसके लिए उज्जैन में पिछले दो सिंहस्थ वर्ष 2004 और 2016 के दौरान पदस्थ रहे वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अनुभव का लाभ लिया जाए। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि सिंहस्थ श्रद्धालुओं की दृष्टि से सुविधाजनक, दुर्घटनाविहीन, आवास, आवागमन, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं […]

पुलिस अभिरक्षा में बुजुर्ग के मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित हवलदार निलंबित

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। पुराने नोटों के साथ पकड़े गए पांच लोगों में वृद्ध की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में जौरासी चौकी प्रभारी (उनि) पूनम कटारे और हवलदार शिवरतन पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने वरिष्ठ अधिकारियो को मामला […]

जवाहर नवोदय विद्यालय, धमनगांव में आयोजन किया गया हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। माँ नर्मदा जी के तट पर स्थित शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में हिंदी भाषा के संरक्षक ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ सांध्य […]

इंदौर में जमकर चल रहा बारिश का दौर, अगले तीन दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। शहर में देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है। इस महीने में लगातार तेज बारिश का यह पहला दौर है, जब शहर पूरी तरह पानी से तरबतर हो गया है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है और कुछ जगह तो […]

चौकी रिंगनोद में पदस्थ आरक्षक को तीस हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने दबोचा

DR. SUMIT SENDRAM

धार। जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक अशोक मौर्य को रिश्वत मांगने के आरोप में रंगेहाथो पकड़ा है। शिकायतकर्ता कमल भूरिया निवासी ग्राम बिमरोड, तहसील सरदारपुर ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई से जुड़े एक प्रकरण में […]