कूनो में मादा चीता ज्वाला ने दिया दो शावकों को जन्म

श्योपुर। जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली हैं।
इस बार ज्वाला चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है।
बता दें कि इससे पहले 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था।
जानकारी के मुताबिक ज्वाला के तीन शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
वन विभाग का अमला इन पर निगरानी बनाए हुए है। बता दें, कुछ दिन पहले नामीबियाई चीता आशा ने भी तीन नए शावकों को जन्म दिया था।
मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘कूनो के नए शावक! ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है, यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।

 

Next Post

सिंधिया ने राहुल गांधी को बताया दर्शन करने वाला पर्यटक

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मंदिर में दर्शन करने वाले जो पर्यटक हैं, जिनको मंदिर के आयोजन में आमंत्रित किया गया था मगर उन्होंने इंकार दिया। भगवान राम के मंदिर के आमंत्रण को इंकार किया। देश की जनता […]