सिंगरौली में रिकॉर्ड तोड बढ़ रहा तापमान, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

सिंगरौली। इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
प्रदेश के सीधी सिंगरौली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में अबकी बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
वही, प्रदेश के दूसरे शहर की बात करें तो रीवा में भी सर्वाधिक तापमान 47 डिग्री रहा।
देश भर के अलग-अलग राज्यों में तापमान इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ रहा है प्रदेश में भी हीट वेव चलने लगे हैं। सीधी और सिंगरौली सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। लगातार चल रहे लू के लपेट अब लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में इसी तरह गर्मी लोगों को झुलसती रहेगी जहां लू की चपेट चलेगी तो वही तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं। जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
प्रदेश में इससे पहले मौसम के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे थे, कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला दिखाई दे रहा था। अब एक बार फिर लगातार गर्मी बढ़ रही है जिससे जीवन प्रभावित हो रहा है।

 

Next Post

पति ने पत्नी का गला काटा, घायल अवस्था में पत्नी पहुंची थाने

जबलपुर। शहर के रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर बाजार में पति ने पत्नी के गले पर चाकू मारकर घायल दिया। महिला अपनी मां के साथ ऑटो से जख्मी हालत में 2 किलोमीटर दूर थाने पहुंची। उसके गले से खून की धार बह रही थी। पुलिस ने तुरंत उसे रांझी अस्पताल […]