बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

DR. SUMIT SENDRAM

मुरैना। जिला मुख्यालय के गणेशपुरा की अंतोबाई गली में एक मकान पर मंगलवार रात करीब पौने दस बजे बाइक पर सवार होकर आये पांच बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
वही, फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी।
बताया गया कि फायरिंग करने में भाजपा नेता व वर्तमान में नगरनिगम पार्षद का पुत्र और उसके साथी शामिल थे। हालांकि फरियादी ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक अंतोबाई की गली निवासी इकबाल अहमद कुर्रैशी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रात करीब पौने दस बजे वह और उसके परिजन घर पर थे। तभी घर के बाहर से फायरिंग करने की आवाज आयी। जब बाहर देखा तो घर के सामने बाइक से आये पांच युवक फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग से उनके घर के दरवाजों में भी छेद हो गये हैं।
घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
फरियादी ने एफआईआर तो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी है। लेकिन बताया जाता है कि गणेशपुरा क्षेत्र में ही रहने वाले भाजपा नेता एवं पार्षद का पुत्र अपने साथियों के साथ अंतोबाई की गली में आया और उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के पीछे किसी लड़की का चक्कर बताया जाता है। हालांकि पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगा।

 

Next Post

परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से रोकने को लेकर कॉलेज प्रबंधन पर कार्यवाही, 20 हजार का लगाया गया जुर्माना

इंदौर। परीक्षा देने के लिये केंद्र पहुंचे परीक्षार्थियों को लौटाना कॉलेज प्रबंधन को भारी पड़ा गया है। शिकायत होने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस थमाया था। मगर प्रबंधन के जवाब से असंतुष्ट विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कॉलेज पर कार्यवाही कर दी है। मामले में कॉलेज […]