वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी, कटनी पुलिस की मानवीय पहल से दो लोगों कि जान बची

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 5486 से वाहन चालक दीपचंद्र पिता रामसिंह ठाकुर अपने सहयोगी हेल्पर राहुल पिता मान गणेश लोधी निवासी हीरापुर शाहगढ़ सागर के साथ अपने ट्रक में प्रयागराज से आंवला भरकर प्रीतमपुरा जा रहे थे।
देवगांव पहाड़ी पर इनकी गाड़ी पलट गई।
हादसे के बाद वाहन चालक और हेल्पर ट्रक में अंदर फंसे हुए थे, दोनों घायल हो गए थे। वाहन में फसे दोनों घायलों की सहायता राहगीर लोग नहीं कर रहे थे।
तभी, रीठी थाना के पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ सहा. उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी हरदुआ वापस आ रहे थे। उन्होंने ट्रक पलटे देखा और विजेंद्र तिवारी ने ट्रक के ऊपर चढ़कर तत्परता से ट्रक के अंदर से दोनों फंसे लोगों को तत्काल अकेले ही बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायलों को तत्काल पानी पीलाकर सीने की मसाज पम्पिंग की तथा मौके पर आयोडेक्स लगाया गया।
कटनी जिले के पुलिस की सक्रियता के चलते उन दो व्यक्तियों की जान बची, जो दो लोग दुर्घटना के कारण ट्रक वाहन के अंदर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित समय पर निकाल कर दोनों की जान बचाई गई।
पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाही कि सराहना की जा रही है।

 

Next Post

दलितों को साधने के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, नेहरू की तस्वीर को हटाने पर सियासत

भोपाल। विधानसभा में नेहरू की तस्वीर हटा डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लगाने पर सियासत तेज हो गई है। इसे भाजपा का मिशन-2024 के पहले का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। जिसके जरिए पार्टी की रणनीति दलित वोटरों को लुभाना है। 16वीं विधानसभा में अध्यक्ष की आसंदी के […]