हफ्ता वसूली बदमाश को पुलिस ने पकड़कर निकाला जुलुस, कैफे संचालक से बदमाश ने की थी 10 हजार की मांग

इंदौर। शहर के खजराना क्षेत्र में कैफे संचालक से हफ्ता वसूली करने पहुंचे बदमाश का पुलिस ने जुलूस निकाला। बदमाश के हाथ-पैर में चोट आई थी। जुलूस के दौरान उससे चलते नहीं बन रहा था। इसके बाद कैफे में ले जाकर संचालक से माफी भी मंगवाई गई।
खजराना क्षेत्र में पिछले दिनों साजिद अली नाम के कैफे संचालक से इमरान गौरी और उसके साथियों ने नशे और खर्चे के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। पुलिस में शिकायत के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसका जुलूस निकाला गया।
भागने के दौरान बदमाश इमरान गौरी के हाथ पैर जख्मी गए थे। पुलिस को सहारा देकर उसे चलाना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने उससे माफी भी मंगवाई।
वही, दूसरे प्रकरण में खजराना पुलिस ने रविवार रात में देशी पिस्टल और कारतूस के साथ क्षेत्र के दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। आरोपी क्षेत्र में वारदात करने के लिए घूम रहे थे।
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने अकरम उर्फ चीना और भय्यू सुरीला को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों पर पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस पकड़ाए आरोपियों का भी जल्द जुलूस निकालेगी।

 

Next Post

मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा देकर डॉक्टर दम्पति से आधे करोड़ के ज्यादा की ढगी, गोरखपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आरएस शर्मा और उनकी पत्नी से 54 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। बेटे को देहरादून मेडिकल कॉलेज में पीजी में एडमिशन दिलवाने के नाम पर रुपए ऐंठ लिए गए। सीट नहीं मिलने पर आरोपी ने […]