जबलपुर के स्वामी राघव देवाचार्य ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिल्ली में इस दोनों के बीच कई मुद्दों में हुई चर्चा

जबलपुर। जगदगुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर भेंट की।
लगभग 30 मिनट की मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री व स्वामी राघव देवाचार्य के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने राघव देवाचार्य से मध्यप्रदेश के हालात की भी जानकारी ली।
वही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल्द ही मध्यप्रदेश के दौरे पर आने बात भी कही है।
मुलाकात के बारे में स्वामी राघव देवाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे निमंत्रण दिया था। उनके बुलावे पर पीएम हाउस पहुंचकर सार्थक बैठक हुई। करीब 30 मिनट की मुलाकात में समरसता और धर्म-संस्कृति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा आगामी समय में होने वाले प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर भी काफी देर तक बात हुई।
स्वामी राघव देवाचार्य ने आगे बताया कि इससे पहले भी कई बार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो चुकी है। पुरानी मुलाकात की भी यादें ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी से बात की।
बता दे कि कुंभ में 13 जनवरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के सीएम और राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। इस दौरान सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर उनसे मिलकर बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चर्चा भी करेगें।

 

Next Post

एमआरआई सेंटर के चेंजिंग रूम में छुपे मोबाइल से बना रहे थे महिलाओं के वीडियो, वार्डबाॅय हिरासत में

भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना अंतर्गत मालवीय नगर स्थित मेडी स्कैन सेंटर के चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडी स्कैन सेंटर में वार्डबाॅय का काम करने वाले युवक ने फाॅल्स सीलिंग में अपना मोबाइल छिपाकर रखा था, जिससे वह कपड़े बदलने वाली महिलाओं […]