रिटायर्ड डीएसपी सहित तीन लोगों पर बिजली चोरी करने का प्रकरण दर्ज

DR. SUMIT SENDRAM

सतना। जिले के बिरसिंहपुर विद्युत वितरण केन्द्र के अंतर्गत आने वाले गुझवां गांव में विद्युत विभाग के जेई सुनील मिश्रा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की जांच टीम ने छापा मारते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी सहित दो अन्य पर विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
इस बड़ी कार्रवाई ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है और अन्य लोगों में भी विद्युत चोरी को लेकर दशहत का माहौल है।
विद्युत विभाग की टीम के मुताबिक रिटायर्ड डीएसपी रामकीर्ति शुक्ला के परिसर में अवैध रूप से ‘कटिया फांस’ कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में बिजली चोरी का एक प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी अभियान के तहत, गुझवा गांव के गुलाब गुप्ता के खिलाफ भी बिजली चोरी का एक अन्य प्रकरण दर्ज किया गया है।
विद्युत वितरण केंद्र ने इन दोनों ही मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेई सुनील मिश्रा ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

दीपावली पर महालक्ष्मी मंदिरों में विशेष आयोजन, कहीं स्वर्ण पुष्प तो कहीं 5100 दीपों से होगी माता महालक्ष्मी की आराधना

इंदौर। हिन्दुओ के सबसे बड़े पर्व दीपावली पर्व का श्रीगणेश शनिवार से हो गया है। इस अवसर पर पहले दिन धनतेरस पर जहां भगवान धन्वंतरि का पूजन किया गया, तो वहीं शहर के रोशनी से नहाए महालक्ष्मी मंदिरों में सुख-समृद्धि की देवी की आराधना की जा रही है। 18 से […]