शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तकरार

नगर निगम में अब महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर विवाद हो गया है महापौर जगत बहादुर सिंह अनु का शपथ ग्रहण वेटरनरी कॉलेज के मैदान पर होगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शिरकत करेंगे इसलिए बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना ली है भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर का कहना है कि यदि कोई संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति इस शपथ ग्रहण में आता तो वे जरूर  जाते लेकिन ऐसा नहीं है इसलिए उनका शपथ ग्रहण नगर निगम परिसर में अलग होगा जहां भाजपा के पार्षद शपथ लेंगे|

Next Post

मराठी समाज ने किया रुद्राभिषेक भारत के विश्व विजय की प्रार्थना

गोल बाजार स्थित दत्त मंदिर में शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए सावन माह और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया एक साथ 21 शिवलिंगों का अभिषेक हुआ भोलेनाथ से प्रार्थना की कि भारत विश्व विजय करें वही इस मौके पर एक स्टाल […]