वेतनमान के अनुरूप पदोन्नति का लाभ दिया जाये

मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षकों, उच्च श्रेणी शिक्षकों, प्रधान पाठको तथा व्याख्याताऒ को प्राप्त वेतनमान के अनुरूप पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जावे।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि तृतीय वेतनमान की विसंगति को दूर करते हुए 30 वर्ष की सेवा पर सहायक शिक्षकों को क्रमशः 4200 रूपये के स्थान पर 5400 रूपये तथा व्याख्याताऒ को 6600 रूपये के स्थान पर 7600 रूपये का लाभ देय तिथि से दिया जावे।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों की भांति शिक्षकों के भी सेवाकाल में न्यूनतम 300 दिवस के अर्जित अवकाश के नगदीकरण का लाभ भी दिया जाये।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार नियुक्ति की आस में भटक रहे प्रदेश के दिवंगत शिक्षकों को बिना शर्त अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाये।
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर,सुरेंद्र जायसवाल, अफ़रोज़ खान,माया सोयाम,रवि केवट,सुनील दुबे, सिया पटेल, कमलारानी, गगन ठाकुर, ऍम एस मरकाम,विजय तिवारी, निर्मला पोर्ते,रोहित साहू, सुमन डेहरिया, मनीष झारिया, कृष्ण कुमार पटेल, दिनेश बिसेन, राधेश्याम पटेल, ज्योति झारिया, प्रीति पटेल, के एल जायसवाल, ऋषि नंदा, प्रगति गुप्ता, रश्मि सोनी, राजेश नागले,आदेश विश्वकर्मा,सुधीर गौर, विश्वनाथ सिंह,मुकेश कोल,भास्कर गुप्ता,राकेश मून,ऋषि पाठक, चंद्रभान साहू,जी आर झारिया,रवि विश्वकर्मा,अजय श्रीपाल, पवन सोयाम, रामदयाल उइके, अमर सिंह, रामकिशोर इपाचे, देवीसिंह भवेदी, मदन पांन्द्रो, राजेंद्र प्रधान, सुरेंद्र परसते, दशरथ मरावी,भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू,अंजनी उपाध्याय,वीरेंद्र दुबे,कमल यादव,समर सिंह,नितिन तिवारी,आकाश भील,ब्रजवती आर्मो, भागीरथ परसते, योगिता नंदेश्वर, पूर्णिमा बेन, अम्बिका हँतिमारे, राजेश्वरी दुबे, गीता कोल, अर्चना भट्ट,सरोज कोल,आसाराम झारिया,कमलेश दुबे, सुमिता इंगले, अजब सिंह, डेलन सिंह, जागृति मालवीय,प्रमोद चौबे, संदीप परिहार, पुष्पा रघुवंशी, प्रेमवती सोयाम, रेनू बुनकर, शांति टेकाम आदि ने सरकार से पत्रांचार कर इस विषय पर गंभीरता से चिंतन मनन कर शीघ्र अतिशीघ्र निर्णय लेने को कहा है |

 

Next Post

महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का किया विरोध

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से महिलाएं जहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वहीं इस पर सियासत भी शुरू हो गई है महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और महिलाओं के खिलाफ हो […]