अमानक निकली 13 जीवनरक्षक दवाइयां, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगा रोक

इंदौर। राजधानी भोपाल स्थित ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे।
मप्र लोक स्वास्थ्य सेवा निगम ने जीवनरक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज अमानक पाए जाने पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं में हार्मोन बढ़ाने वाली दवाइयों के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं।
आदेश के मुताबिक डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत (बैच नंबर – एमपी 230801055), नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत (बैच नंबर – एमपी 22063102), डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल (बैच नंबर- आर 2203171), केटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (बैच नंबर- वी 22197), माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी (बैच नंबर यूएचटी 22004), सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन (बैच नंबर – 1322038), नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी (बैच नंबर – एआई22328), एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी (बैच नंबर – एपीएसटी1012) आदि पर रोक लगाई है।

 

Next Post

नकली पुलिस ने मचाया उत्पात, रात में वाहन चालकों को रोका, चेकिंग के नाम पर धमकाया, रुपये न देने पर कांच फोड़े

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में नकली पुलिस ने रात को जमकर उत्पात मचाया। पहले तो वाहन चालकों को रोका। चेकिंग के नाम पर धमकाया। जबरन गाड़ी में सवार हो गए फिर रुपये न देने पर कांच भी फोड़ डाले। एक वाहन चालक ने 60 हजार रुपये वसूलने […]