भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर को लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इसके उपरांत पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसे पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झाबुआ में लोकसभा चुनाव के लिए तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश संगठन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई।
कार्यालय के शुभारंभ के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा इस लोकसभा चुनाव में देशभर में 370 से अधिक सीटें एवं मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटें ऐतिहासिक मतों से जीतेगी।
छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है, वहां भाजपा की क्या रणनीति है? इस बारे में पूछे जाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का गढ़ है। निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा में भाजपा की प्रचण्ड विजय निश्चित है। इस तरह छिंदवाड़ा में 29वां कमल खिलेगा।

 

Next Post

सीधी में ओले के कहर से किसानो के फसल हुए बर्बाद

सीधी। मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद सुबह लगभग पांच बजे तेज हवाओ के साथ बारिश और ओले गिरने से खेत में लगी दलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आलम तो यह रहा कि खेत खलियान सफेद बर्फ की चादर से ढक गया। जानकारी के मुताबिक ओले […]