सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनिया में दो बाइको के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में चल रहा है।
चितरंगी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नौगई तृतीय निवासी कुंवर सिंह पिता स्व. इन्द्रजीत सिंह गोंड़(28) बाइक क्रमांक एमपी 66 एमए 5355 में सवार होकर सुबह करीब 10:30 बजे बैढन की ओर जा रहा था कि बसनिया गांव के मुख्य मार्ग में छोटेलाल यादव पिता बबुआ यादव(32) निवासी पोंड़ी बरगवां की बाइक एमपी 66 जेडबी 8462 में बगैया की ओर से तेज गति में आ रहा था कि दोनो वाहन चालक आपस मे टकराकर घायल हो गये।
हादसे में कुंवर सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई।
वही, घायल छोटेलाल को उपचार के लिए चितरंगी अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई।


