जबलपुर। जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा व्यापार एवं उद्योग 24X7 घंटे खुले रहेंगे।
वर्तमान समय में मंदी के दौर में व्यापार एवं उद्योग को एक तरक्की का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जबलपुर चेम्बर ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है कि नागरिकों, उद्योग एवं व्यापार को समुचित सुरक्षा मिलेगी ताकि व्यापार बिना अवरोध के सुचारु रुप से चल सके।
जबलपुर चेम्बर के प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बलदीप सिंह मैनी, सतीश जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन, नरिंदर पांधे, चंद्रेश वीरा, मुकेश अग्रवाल (बंसाला), पंकज माहेश्वरी, अजय बख्तावर, राकेश श्रीवास्तव, भीमलाल गुप्ता, कुलदीप सिंह लाम्बा, दुर्गा रजक, धनंजय वाजपेयी, निखिल पाहवा, असलम खान, रजनीश त्रिवेदी, आशीष कोठारी, मनोज सेठ, वीरेंद्र केशरवानी, श्याम सुहाने, अभिषेक ध्यानी, अनिल अग्रवाल (सीए), प्रशांत जैन, युसुफ सैफी, नमन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मुनीन्द्र मिश्रा, दीपक सेठी, जुगल किशोर तिवारी, शशिकांत पांडेय आदि ने इस घोषणा का स्वागत एवं बधाई प्रेषित की है।


