पांच माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी एवं आरोपी को संरक्षण देने वाले पिता को समनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिण्डौरी। चार माह पूर्व 03 जुलाई को दुष्कर्म घटना की पीड़िता की शिकायत पर समनापुर पुलिस द्वारा आरोपी हिन्दु उर्फ हेमन्त यादव निवासी ग्राम भानपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण जाँच में लिया था।
जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था।
वही, आरोपी के गिरफ्तारी के लिए समनापुर पुलिस द्वारा परिजनो से आरोपी को पेश करने हेतु समझाईश दी गई। लेकिन आरोपी के पिता ननसू यादव आरोपी हेमन्त उर्फ हिन्दु यादव को पुलिस से छिपाकर रखने व आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए हर संभव संरक्षण देता रहा।
वही, 10 नवम्बर को पीड़िता के भाई ने समनापुर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पीड़िता 09 नवम्बर के शाम 6 बजे घर में बिना बताये कही चली गई है।
आवेदक की रिपोर्ट पर समनापुर पुलिस ने पीडिता के गुम होने का मामला कायम कर जाँच में लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बजाग) पुरुषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन में तथा समनापुर थाना प्रभारी कामेश कुमार धूमकेती के नेतृत्व में टीम बनाकर साइबर सेल की मदद से बालाघाट जिले के बैहर में दबिश दी गई।
मौके पर आरोपी हिन्दु उर्फ हेमन्त यादव और उसका पिता ननसू यादव एवं दुष्कर्म मामले की पीड़िता मिली।
तीनो को समनापुर थाने में लाकर पूछताछ किया गया, जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।
समनापुर थाना प्रभारी कामेश कुमार धूमकेती के मुताबिक आरोपी हिन्दु उर्फ हेमन्त यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पीड़िता के घर के पीछे बाडी से मुंह दबाकर जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ ले गया। जिसके बाद वह अपने पिता ननसू यादव के साथ पीड़िता को बंधक बनाकर अपने खेत में बने घर में बलात्कार की रिपोर्ट में राजीनामा करने को दबाव बनाने लगा। राजीनामा नही करने पर जान से खत्म कर देने की धमकी देकर आरोपी हेमन्त उर्फ हिन्दु ने कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 12 नवम्बर को आरोपी हेमंत यादव अपने पिता ननसू यादव के साथ पीड़िता को बाइक में बिठाकर बालाघाट जिले के बैहर गया था। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी का मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम वहा पहुंच गई।
पुलिस ने गुमशुदा (पीड़िता) को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। वही, आरोपी हिन्दु उर्फ हेमन्त यादव व सह आरोपी ननसू यादव को 87, 351(3), 127(2), 64(2)(एम), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया।
समनापुर थाना प्रभारी कामेश कुमार धूमकेती के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक पारस यादव, सहा. उपनिरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक अमित पाण्डेय, गंगा प्रसाद यादव, आरक्षक गोकुल पाटीदार एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

स्मैक तस्कर चढ़ा बेलबाग पुलिस के हत्थे, पुलिस ने ढाई लाख कीमती 26 ग्राम स्मैक किया जब्त

जबलपुर। शहर की बेलबाग पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बेलबाग पुलिस ने तस्कर के कब्जे से लगभग 26 ग्राम स्मैक जब्त की है। स्मैक की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बेलबाग निवासी तस्कर स्कूटी (एक्सेस) में […]