युवा सम्मेलन में डिंडौरी से शरीक हुए हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता

डिण्डौरी(डॉ. सुमित सेंन्द्राम)। भारतीय जनता युवामोर्चा के संभागीय युवा सम्मेलन जबलपुर मे आयोजित किया गया जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का युवाओ को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस युवा सम्मेलन मे संभाग के सभी 09 संगठनात्मक जिले के कार्यकर्ताओ ने अपनी सहभागिता की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान युवामोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी राहुल तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे युवामोर्चा जिला डिण्डौरी द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे संभागीय युवा सम्मेलन मे हजारों की संख्या मे युवाओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| डिण्डौरी जिले से ऐतिहासिक संख्या देखकर प्रदेश नेतृत्व के द्वारा युवामोर्चा जिला डिण्डौरी की प्रशंसा की गई|युवामोर्चा जिला डिण्डौरी से युमो जिला महामंत्री सुशील साहू, हरिहरन रजक, युमो जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज टांडिया, सारंग चैकसे,जिला मंत्री पीताम्बर पाराशर, सचिन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू, शान्तनु पाठक, जिला कार्यालय मंत्री तरूण ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी यशवंत तोमर, युमो मण्डल अध्यक्षगण सौरभ गुप्ता, कृष्णकुमार पटेल, शिवनारायण यादव, सुभांशु चन्द्रोल, मनी सैनी, कौशलप्रसाद साहू चन्द्ररसिंह परमार, राहुल रैकवार सहित अन्य जिला पदाधिकारी, सोशल मीडिया वाॅरियर, मण्डल पदाधिकारीगण, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण सहित हजारो की संख्या मे युवा कार्यकर्तागण मौजूद रहें।भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने सभी युमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ का इस संभागीय सम्मेलन मे उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Post

रिश्वतखोर निकला राजस्व निरीक्षक

मंडला(डॉ. सुमित सेंन्द्राम)। जिले में आये दिन भ्रष्टाचारी अधिकारी तथा कर्मचारियों को लोकायुक्त पुलिस के द्वारा रंगे हाथ पकड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं| इसके बावजूद घूसखोरों के हौसले बुलंद हैं।शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार को मंडला तहसील कार्यालय में किसान से सीमांकन कराने के एवज में 5000 […]