यश घनघोरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, समर्थको में खुशी की लहर

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है।
बता दे कि यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि, भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं।
यश घनघोरिया को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
गुरुवार को जैसे ही युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए यश घनघोरिया के नाम का ऐलान किया गया, कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से भर उठे।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को माला पहनकर नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान यश घनघोरिया ने कहा कि एकजुटता के साथ सभी को साथ लेकर चलना और आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनाने में कड़ी मेहनत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

Next Post

नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण 7 नवम्बर को, एसईसीएल के सहयोग से जनजाति क्षेत्र में शिक्षा का नया आयाम

शहपुरा(डिण्डौरी)। जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित नर्मदांचल विद्यापीठ जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव का नवनिर्मित विद्यालय भवन अब पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। इस भवन का भव्य लोकार्पण समारोह शुक्रवार 7 नवम्बर 2025 को अपराह्न 1 बजे आयोजित किया जाएगा। […]