मप्र सरकार को जल्द किराए के विमान से मिलेगी मुक्ति, सरकार ने खरीदा 250 करोड़ का जेट विमान, जल्द होगी डिलीवरी

भोपाल। प्रदेश सरकार को जल्द ही किराए के विमान से मुक्ति मिल जाएगी। राज्य सरकार ने 250 करोड़ का जेट विमान खरीदा है जिसकी जल्द डिलीवरी होगी। कनाडा में सरकार का नया विमान लगभग तैयार हो चुका है। भोपाल लाने के पहले इसका परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए पायलट व […]

मप्र राज्य वित्त आयोग का गठन, जयभान सिंह पवैया बने अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग राज्य वित्त आयोग के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग में जयभान सिंह पवैया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि केके सिंह सदस्य और वीरेंद्र कुमार सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। अन्य सदस्यों की नियुक्ति अलग से की […]

मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 34 जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट

भोपाल। तेज गर्मी के बीच प्रदेश में दो दिन से बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। प्रदेश के 34 जिलों में एक बार फिर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 6 जिलों […]

सेवा का संदेश देता जन्मदिन, स्पर्श केमतानी ने रक्तदान शिविर व दृष्टिहीन बच्चों संग जन्मदिवस मनाकर पेश की मिसाल

जबलपुर। समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए विगत दिनों एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केमतानी ग्रुप के सीईओ स्पर्श केमतानी के जन्मदिन के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। स्पर्श केमतानी ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा […]

इंदौर अग्नि हादसे का पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

इंदौर। बुधवार सुबह महानगर इंदौर में हुई आग की भीषण घटना के बाद सभी सहम गए। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुःखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दिए संदेश में पीएम मोदी ने दो […]

मध्य प्रदेश में बदला मौसम, मैहर में बारिश तो मुलताई में गिरे ओले, खरगोन में बिजली गिरने से महिला की मौत

भोपाल। सूबे में अचानक मौसम ने करवट ली है। मैहर में तेज बारिश हुई। बैतूल जिले के मुलताई में ओले गिरे, जबकि खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। […]

ब्रजेश्वरी में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

इंदौर। महानगर के राजबाड़ा क्षेत्र के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लगी। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वही, आग से कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती […]

राजधानी भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस सिलेंडर

भोपाल। राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। बाजार में कमी का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि सिलिंडर खुलेआम ब्लैक में 2500 से 3000 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां एजेंसियां […]

गुड़ी पड़वा पर फिर जीवित होंगी प्राचीन परम्परा, महाकाल मंदिर के शिखर पर फहरेगा ब्रह्म ध्वज

उज्जैन। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के अवसर पर आगामी 19 मार्च को श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ब्रह्म ध्वज का आरोहण किया जाएगा। यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। यह केवल ध्वजारोहण नहीं, बल्कि लगभग 2000 वर्ष पुरानी उस गौरवशाली परंपरा का पुनरुद्धार है, […]

टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए सांसद दर्शन सिंह चौधरी, केंद्र से की पुनर्विचार की मांग

भोपाल। पात्रता परीक्षा (टीईटी) को मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने के फैसले पर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल के भीतर से ही विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शिक्षकों के […]