केबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावो को दीं गयी मंजूरी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिये रखे गये। बैठक में भोपाल के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नया बायपास बनाने के प्रस्ताव पर शिवराज कैबिनेट की स्वीकृति दी गयी। साथ ही कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की निजी स्थापना में लवीना फूलवानी की संविदा नियुक्ति, रीवा की मझगंवा तहसील को अनुविभाग का दर्जा देने, भारतीय जनता पार्टी मंडल अशोक नगर को कार्यालय निर्माण के लिये भूमि आवंटन, मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन, कपास पर मंडी शुल्क कम करने, खेलो एमपी यूथ गेम्स सहित अन्य विषयों पर आये प्रस्तावों को भी शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।
केबिनेट बैठक में निर्णय के अनुसार सितंबर में बिजली बिल शून्‍य आयेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कैबिनेट बैठक में कहा कि सावन माह के सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से अकाउंट में की जायेगी, आज कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय ले रहे हैं। सावन के माह में प्राप्त की गयी गैस रिफिल को 450 में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। रिफिल कराने वाली बहनों के आधार से लिंक खाते में लगभग 500 रुपये प्रति रिफिल के मान से राशि का भुगतान किया जायेगा।

 

Next Post

नवोदय विद्यालय में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया

डिंडोरी। नवोदय विद्यालय प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने जानकारी में बताया कि बुधवार के दिन नवोदय विद्यालय धमनगांव परिसर में रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के तहत संस्था में सुबह से ही रक्षाबंधन पर्व को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। […]