तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, मेडिकल स्टूडेंट की मौत

मंदसौर। जिले के दलौदा फोरलेन मार्ग पर तड़के लगभग 5 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मंदसौर जिला चिकित्सालय में जारी है।
कार सवार दोनों व्यक्ति उदयपुर पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। ये उज्जैन से उदयपुर जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मंदसौर के दलौदा में महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर दलौदा मंडी गेट के सामने सुबह करीब पाँच बजे उज्जैन से उदयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार जीजे 27 बीई 6012 आगे चल रहे ट्रक क्रमांक एमएच 23 डब्लू 3670 में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति रितेश जाट निवासी अंबाला हाल मुकाम पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज उदयपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य कृष्णा जाट निवासी सीकर राजस्थान हाल मुकाम पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज उदयपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंदसौर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां घायल का उपचार जारी है।
दलौदा फोरलेन मार्ग पर मंडी गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं, जहां ट्रक की स्पीड धीमी हुई इसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रक के पीछे जा घुसी। करीब 100 मीटर तक ट्रक के साथ फंसी रही। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
दलौदा थाने के सहा. उपनिरीक्षक अजय चौहान ने बताया कि दोनों लोग उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए थे। उज्जैन से लौटते वक्त दलौदा में कार ट्रक के पीछे जा घुसी जिसमें एक की मौत हो गई, वही एक घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।
दलौदा पुलिस ने घटना के बाद पूछताछ में घायल कृष्णा जाट ने बताया कि रितेश जाट अंबाला हरियाणा का निवासी है जबकि वह स्वयं सीकर राजस्थान का निवासी है और दोनों ही पेसिफिक हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज उदयपुर के छात्र हैं। वे उज्जैन महाकाल के दर्शन कर उदयपुर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

 

Next Post

बिजली कंपनी के परिसर में चोरी का प्रयास, 8 महिलाएं हिरासत में

बुरहानपुर। विद्युत वितरण कंपनी के लोनी गांव स्थित ग्रिड परिसर में गुरुवार रात समूह में आईं आठ महिलाओं ने लोहा, तार व अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किया। ये महिलाएं लोहे का कीमती सामान लेकर रात करीब ढाई बजे वहां से निकल रही थीं। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने […]