आंधी तूफान से जमींदोज हुई केले की फसल, रो पड़े किसान, खेतों में बिछी केले की फसल का निरीक्षण करने पहुंची विधायक अर्चना चिटनिस

DR. SUMIT SENDRAM

बुरहानपुर। मंगलवार शाम आए आंधी तूफान ने एक दर्जन से ज्यादा गांवों में जमकर तबाही मचाई है। वही, खेतों में खड़ी केला फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
बुधवार सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो तबाही का मंजर देख कर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। खून पसीना बहा कर तैयार की गई लाखों की फसल बर्बाद हो चुकी है।
फसलों को नुकसान की जानकारी मिलने के बाद विधायक अर्चना चिटनिस एसडीएम पल्लवी पुराणिक राजस्व अमले के साथ आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में पहुंचीं।
वहीं, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल भी किसानों के साथ कई गांवों में फसल नुकसानी का जायजा लेने पहुंचे।
इसके साथ ही कुछ गांवों में सर्वे दल ने भी पहुंच कर खराब हुई फसलों का आंकलन किया।
विधायक और सांसद प्रतिनिधि ने किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा सरकार उनके साथ है।
विधायक अर्चना चिटनिस ने ग्राम रायगांव, नीमगांव, फोफनार, बख्खारी, खामनी व शाहपुर सहित अन्य गांवों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की और खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर जल्द सर्वे शुरू कराने के लिए कहा।
उन्होंने किसानों को बताया कि कलेक्टर द्वारा सर्वे दल गठित कर सुबह से ही आंकलन शुरू करा दिया है।
मंगलवार को फसल नुकसानी की जानकारी लगने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कलेक्टर हर्ष सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर सर्वे दल गठित करने कहा था। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर चर्चा कर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ है। सर्वे कार्य पूर्ण कर नियमानुसार मुआवजा वितरित किया जाएगा।

 

Next Post

दो मिनट में चोरी कर लेते थे बाइक, आरोपियों के कब्जे से मिलीं 15 गाड़‍ियां, कुछ छिपाकर रखे थे जंगल में

भोपाल। राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने शहर में सिलसिलेवार दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। विदिशा के रहने वाले शातिर युवक महज दो मिनट में बाइक चोरी कर चंपत हो जाते थे। चोरी के वाहन या तो वह औने पौने […]