भिंड। जिले के गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास शुक्रवार देर रात बस और वैन की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार […]
कोरोना जैसे लक्षण, फेफड़ों में एलर्जी, हाई ग्रेड फीवर के बढ़े मरीज
भोपाल। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते खांसी, गले में दर्द और हाई ग्रेड फीवर के मरीज बढ़ने लगे हैं। कई मरीजों में स्वाद और गंध न आने जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी है। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें […]
विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया इस्तीफा, बोले कि परिवार व क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय ना दे पाने के कारण दिया इस्तीफा
भोपाल। भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ […]
परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल, तेरहवीं पर मृत्यु भोज की जगह अनाथ बेटी के पीले किए हाथ
छतरपुर। जिले के नौगांव से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी है। बता दे कि नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी गोपाल कठेल के निधन के बाद उनके परिवार ने परंपरागत मृत्यु भोज न करने का निर्णय लिया। परिवार ने तय किया कि दिखावे पर […]
सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, दोनों समुदाय के वरिष्ठ लोगों से मिलकर शांति बनाने की अपील
जबलपुर। गुरुवार देर रात जिले की सिहोरा तहसील में तनाव के बाद अब क्षेत्र में शांति है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगातार गश्त कर रही है। संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस तथा प्रशासन के अनेक अधिकारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं। दोनों समुदायों के […]
दूषित पानी से मौतो के मामले में विधानसभा में डेढ़ घंटे हुई बहस, कांग्रेस ने किया वाकआउट
भोपाल। शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में कार्यवाही के दौरान इंदौर के भागीरथपुरा मुद्दे पर करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा चली। कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। हालांकि इस मुद्दे को आगामी चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया इस पर कांग्रेस […]
राजवाड़ा में निगम कार्रवाई पर हुआ बवाल, व्यापारियों ने बंद किया बाजार
इंदौर। महानगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र राजवाड़ा में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम की रिमूवल टीम की कार्रवाई के दौरान कथित अभद्र व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि खुलते बाजार में जबरिया दबाव बनाकर कार्रवाई की जा […]
पुतला दहन करने के दौरान भड़के आग में ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, आईसीयू में भर्ती
मैहर। शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात थाना प्रभारी आग से झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी। बता दे कि यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं […]
शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ, जंगल में दिखा अद्भुत नजारा
कटनी। जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत सडार के जंगलों से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन शिवलिंग पर एक बाघ को अपना सिर रगड़ते हुए देखा गया। यह दुर्लभ दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे […]
अस्पताल की लापरवाही के कारण पत्नी की हुई मौत, पत्नी की मौत के बाद न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह लगा रहे मदद की गुहार
प्रयागराज। शहर के गोविंदपुर के रहने वाले महेश मिश्रा अपनी पत्नी की मौत के बाद न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह मदद की गुहार लगा रहे है। मामला संगम नगरी प्रयागराज के गोविंदपुर के रहने वाले महेश मिश्रा का है, जहां उनकी पत्नी विभा मिश्रा को लूज मोशन हो रहा था। […]
