मध्यप्रदेश शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा, 7 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ

भोपाल। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की।
राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्‍स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्‍ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है।
अब प्रदेश के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2023 से देय होगा। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से लागू किया जाएगा। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा |

 

Next Post

जबलपुर शहर में रोप वे से होगा सस्ता सफर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

जबलपुर। शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या, बिगड़ते यातायात, पार्किंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का रोडमैप तैयार हो गया है। इसके लिए जल्द ही शहर में रोप वे ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में इस सेवा को अपनी स्वीकृति दे दी गई हैं, जिसके […]