भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में भारत सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी श्रृंखला राजधानी के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी निलेश रावल को पर्यावरण के संरक्षण एवं स्थिरता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “पर्यावरण योद्धा पुरस्कार” 2024 के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया।
पर्यावरण की रक्षा, वन पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण व जलवायु परिवर्तन से निपटने में समाजसेवी निलेश रावल एवं उनकी संस्था नर्मदा मिशन के अथक प्रयास दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।
गौरतलब है कि प्रकृति प्रेमी व समाजसेवी नीलेश रावल के नवीन दृष्टिकोण और अटूट समर्पण ने पृथ्वी की भलाई पर स्थायी सकारात्मक प्रभाव डाला है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण राष्ट्रीय शोक के कारण कार्यक्रम की अन्य गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि रद्द करके केवल पर्यावरण योद्धा का सम्मान करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
राजधानी में हुए कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, वन मंडल के आरजीएम आलोक पाठक, परिषद के प्रदेशाध्यक्ष नवीन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

