काली बनकर नृत्य कर रहा युवक मंच पर गिरा और थम गई सांसें, हार्ट अटैक से हुई मौत

उमरिया। जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के मौके पर आयोजित कलश विसर्जन कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब खुशियों और भक्ति के बीच एक युवक की अचानक मौत हो गई। गांव के रहने वाले रामगरीब कोल (40) काली माता का रूप धारण […]

वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, बहन और दोस्त को भेजा मैसेज, कंपनी मालिक पर गंभीर आरोप

धार। वेतन नहीं मिलने और कथित प्रताड़ना से परेशान एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने अपनी बहन और दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पूरी बात लिखी थी। जांच में सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक […]

पुरानी रंजिश में भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े गोली से भूनकर हत्या, आरोपी फरार

दतिया। मंगलवार सुबह जिले के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर करीब 8:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह की शांत फिजा अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी और चौराहे पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर […]

बिजली विभाग ने थमाया नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

सागर। जिले में बिजली विभाग और नगर परिषद के बीच की खीचातनी इतनी बढ़ गई कि नगर परिषद ने बिजली विभाग के दफ्तर के मुख्य द्वार पर ही कचरा फिंकवा दिया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग ने नगर परिषद से बकाया बिजली बिल का भुगतान करने को कहा […]

पांच वर्षीय मासूम को घर में बुलाकर दुष्कर्म, चिल्लाई तो हुआ घटना का खुलासा

रतलाम। जावरा तहसील में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। मासूम अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी 42 वर्षीय शाकिर उसे बहाने से अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर घटना […]

तेज रफ्तार डंपर और बस में हुई टक्कर, 24 से ज्यादा यात्री घायल

मंडला। जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि बस ड्राइवर को गंभीर चोटें आई […]

खेत में करंट वाले तार में फंसी पत्नी, बचाने पहुंचे पति को लगा झटका, हादसे में पति की मौत

भिंड। जिले के निवारी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। खेत में गेहूं की कटाई के दौरान पत्नी को करंट से बचाने की कोशिश में पति की जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लोगों में झटका मशीनों […]

भजन को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने की फायरिंग, भाजपा नेता के चालक सहित तीन घायल

ग्वालियर। शहर में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर चल रहे भजन को लेकर शुरु हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। शुक्रवार को शहर के तिकोनिया मुरार इलाके में रहने वाले बाप और बेटे ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। […]

जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 30 लोग घायल

टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पलेरा स्वास्थ्य केंद्र […]

स्कॉर्पियो पर कमल का झंडा लगाकर ले जा रहा था शराब, दतिया पुलिस ने किया खुलासा, 58 पेटियां शराब की गई जब्त

दतिया। जिले में अवैध शराब तस्करों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। आए दिन पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में शराब जब्त की जा रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला पंडोखर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक तस्कर ने खुद को बचाने के लिए राजनीतिक पहचान […]