कुएं में डूबने से नवजात सहित तीन बच्चों की मौत

खरगोन। जिले के सनावद थाना क्षेत्र में कुएं में डूबने से नवजात सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। सनावद थाना पुलिस के मुताबिक डेहरिया निवासी कालू सिंह अपने परिवार के साथ 8-10 दिनों से मलगांव में बलिराम भमोरिया के खेत में मजदूरी कर रहा था। बुधवार सुबह कालू काम […]

एचपीव्ही वैक्सीन के बाद किशोरियों को आए चक्कर, उल्टी, कमजोरी भी, अस्पताल में इलाज के बाद सेहत में सुधार

ग्वालियर। जिले के डबरा में एचपीव्ही वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लगाए जाने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। किशोरियों को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया है। वैक्सीन लगाने के बाद जिन किशोरियों की तबीयत […]

अनियंत्रित होकर पलटी बेलगाम कार, 2 की मौत 4 गंभीर

सागर। जिले के बीना के अंतर्गत ग्राम हड़कल के पास बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक युवक की अगले […]

शस्त्र गन लाइसेंस लेने की व्यवस्था बदली, अब नए तरीके से करना होगा आवेदन

भोपाल। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने हथियार लाइसेंस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब नए गन लाइसेंस, रिन्यूअल और हथियार ट्रांसफर के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नई व्यवस्था के […]

10 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बॉक्सर गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर। एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोकनगर पुलिस ने बॉक्सर गैंग के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा […]

महामंडलेश्वर को दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश हुई नाकाम, पूर्व साध्वी सहित दो पर मामला हुआ दर्ज

उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने वाराणसी […]

दिन में तेज गर्मी तो रात में ठंड, मौसम के हुए दो रंग, बीमारी फैला रहा मार्च, एडवाइजरी जारी

भोपाल। पूरे मध्य प्रदेश में मौसम का दो रंग देखने को मिल रहा है। दिन में तेज गर्मी तो वहीं सुबह और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सर्दी-जुकाम और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे है। गौरतलब है कि प्रदेश में मार्च में ही गर्मी ने तेवर […]

कार-बाइक की सीधी टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत, कार सवार 5 घायल

कटनी। जिले के बड़वारा थानांतर्गत कटनी–शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुलिया के पास सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार पांच लोग घायल […]

निधन के 25 वर्षो बाद माधवराव सिंधिया नगर निगम के बकायादार, ग्वालियर निगम की सूची में 33.32 लाख का संपत्ति कर बकाया, कई सरकारी दफ्तरों के करोड़ों रुपए बाकी

ग्वालियर। नगर निगम ने शहर के बड़े संपत्ति कर बकायादारों की एक सूची जारी की है। इसमें कई प्रतिष्ठित हस्तियों और सरकारी कार्यालयों के नाम शामिल हैं। सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम ग्वालियर के सिंधिया परिवार का है, जिन पर नगर निगम का लाखों रुपए का टैक्स बकाया बताया […]

गृह प्रवेश कार्यक्रम के बीच हर्ष फायरिंग में युवती की गोली लगने से मौत, मातम में बदली खुशी, जाँच में जुटी पुलिस

सीधी। जिले के चुरहट थानांतर्गत ग्राम मवई में सोमवार शाम गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान युवती को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस […]