छिंदवाड़ा। जिले के बटकाखाटा थानांतर्गत भूमका के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग सात लोग घायल हो गए, ग्रामीण और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए पास के ही धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 7 लोग घायल हुए थे, उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है, फिलहाल कोई गंभीर नहीं है, सभी की हालत सामान्य है और उपचार चल रहा है।
बताया गया कि यात्रियों से भरी बस अमरवाड़ा से बटकाखापा की ओर जा रही थी, इसी दौरान अचानक भूमका के पास पलट गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सात लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है आखिर क्या कारण है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।


